रास्ते के निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 02:12 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 02:12 AM (IST)
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा में रास्ते के निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है।
गुरूवार रात करीब आठ बजे रास्ते के निकास को लेकर शाकिर का कलीम से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों में मारपीट हो गई। हंगामे पर शाकिर पक्ष के बबलू और सबलू भी मौके पर आ गए। तीनों ने कलीम को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव को आई सलीम की पत्नी फातिमा को तीनों लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें