सड़क के दोनों तरफ गड्ढों से हो रही दुर्घटनाएं
जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : इस समय आजमगढ़-जौनपुर मार्ग को फोरलेन किया जा रहा हैं। सड़क को दोन
जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : इस समय आजमगढ़-जौनपुर मार्ग को फोरलेन किया जा रहा हैं। सड़क को दोनों तरफ जेसीबी द्वारा तोड़कर चौड़ा किया जा रहा हैं। इससे आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए सोमवार को एसओ बरदह सुरेश चंद्र ने विभाग के जेई दिनेश पटेल से बात की। उन्होंने कहा कि सड़क बनाते समय उसके किनारे-किनारे की मिटटी को खोदकर गड्ढायुक्त कर दिया जा रहा है। इससे छोटी-बडी सभी गाड़ियां आते-जाते समय ज्यादातर मार्ग दुर्घटना ग्रस्त हो जा रही हैं। अगर सड़क को एक तरफ से पांच किलोमीटर बनाकर फिर दूसरे तरफ का कार्य किया जाय तो कुछ हद तक मार्ग दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से कई लोगो की जान जा चुकी है। इसका कारण सड़क को दोनों तरफ से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जा रहा हैं। उनको साइड में उतरने का जगह नहीं मिल पा रही है जिससे दुर्घटनाएं हो जा रही हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने कहा कि इस पर विचार कर सड़क को एक तरफ बनाकर ही दूसरे तरफ बनाया जाएगा।