हादसे में अज्ञात वृद्धा सहित दो की मौत
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिला अस्पताल में रविवार को घायलावस्था में भर्ती कराई गई 65 वर्षीय अज्ञात व
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिला अस्पताल में रविवार को घायलावस्था में भर्ती कराई गई 65 वर्षीय अज्ञात वृद्धा सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल में रविवार की दोपहर करीब चार बजे 18 वर्षीय युवक को घायलवस्था में भर्ती कराया गया। उपचार शुरू होने के एक घंटे बाद ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जयनाथ पुत्र लालचंद निवासी ग्राम धर्मागतपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी क्रम में रात करीब नौ बजे सरकारी एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल में
65 वर्षीय अज्ञात वृद्धा को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन वृद्धा ने सोमवार की सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतका की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस के मर्चरी रूम में रखा गया है।