वाहन लूट के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिलरियागंज थाने में रविवार को बोलेरो वाहन की लूट के मामले में तीन अज्ञात ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 06:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिलरियागंज थाने में रविवार को बोलेरो वाहन की लूट के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डूरीडीह मदनापार ग्राम निवासी इंद्रदेव यादव का बोलेरो वाहन गत 17 मई की शाम क्षेत्र के पाती गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें मारा-पीटा और बोलेरो वाहन लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपित किए गए तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वाहन बरामदगी की प्रयास में पुलिस जुटी है। घटना की जांच बिलरियागंज थानाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय स्वयं कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें