Move to Jagran APP

पति ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी पत्नी ने किया बवाल

जागरण संवाददाता, देवगांव (आजमगढ़) : पहली पत्नी से अनबन के बाद संबंध विच्छेद हो जाने पर आठ वर्ष पूर्व

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 01:00 AM (IST)
पति ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी पत्नी ने किया बवाल
पति ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी पत्नी ने किया बवाल

जागरण संवाददाता, देवगांव (आजमगढ़) : पहली पत्नी से अनबन के बाद संबंध विच्छेद हो जाने पर आठ वर्ष पूर्व पति ने दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद पति विदेश कमाने चला गया। कुछ समय बाद दूसरी पत्नी से भी दांपत्य रिश्ते में खटास आई तो अपने मायके चली गई। इधर एक माह पूर्व विदेश से घर लौटे पति ने तीसरी शादी रचा लिया। इस बात की जानकारी होने पर दूसरी पत्नी शनिवार को मायके वालों के संग ससुराल पहुंची और धरना शुरू कर दिया। यह देख ससुराल के लोग घर में ताला जड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित महिला में ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा ग्राम निवासी अर¨वद यादव की पहली शादी क्षेत्र के डोमनपुर गांव में हुई थी। पति पत्नी के बीच आठ वर्ष पूर्व संबंध विच्छेद हो गया। इसके कुछ ही दिनों बाद अर¨वद की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बक्थरी ग्राम निवासी वंदना के साथ हुई। ससुराल में कुछ वर्षों तक समय गुजारने के बाद बंदना और अर¨वद के बीच रिश्ते में खटास शुरू हुई तो वंदना अपने मायके चली गई।

उधर अर¨वद भी कमाने की गरज से विदेश चला गया। बताते हैं कि एक माह पूर्व अर¨वद विदेश से घर लौटा और परिजनों की सहमति से लगभग 15 दिन पूर्व उसने अपनी तीसरी शादी कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर अर¨वद की दूसरी पत्नी वंदना शनिवार की सुबह मायके वालों के साथ सिकरौरा गांव स्थित अपनी ससुराल आ धमकी। उसे देख ससुराल वाले घर में ताला जड़ कर फरार हो गए।

पीड़ित विवाहिता मायके वालों के साथ ससुराल की दहलीज पर धरने पर बैठ गई। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस के 100 नंबर डायल पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने को कहा। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.