अश्लील वीडियो बनाया, दर्ज हुई एफआइआर
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : घर के बाहर हैंडपंप पर नहा रही किशोरी की मोबाइल पर वीडियो क्लिप बनाना गा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : घर के बाहर हैंडपंप पर नहा रही किशोरी की मोबाइल पर वीडियो क्लिप बनाना गांव के ही मनचले युवक को भारी पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामला जहानागंज थाना क्षेत्र का बताया गया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरवय लड़की शनिवार की सुबह स्नान कर रही थी। उसी दौरान गांव का आरोपी गो¨वद पुत्र रामसेवक वहां पहुंचा और चोरी से अपने मोबाइल फोन में किशोरी के स्नान ²श्य को कैद करने लगा। नजर पड़ने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जहानागंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें