Move to Jagran APP

सड़क हादसों में वृद्धा सहित तीन घायल

विभिन्न अस्पतालों में चल रहा घायलों का उपचार बरदह एवं जहानागंज क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं जाग

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 06:31 PM (IST)
सड़क हादसों में वृद्धा सहित तीन घायल
सड़क हादसों में वृद्धा सहित तीन घायल

विभिन्न अस्पतालों में चल रहा घायलों का उपचार

loksabha election banner

बरदह एवं जहानागंज क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बरदह एवं जहानागंज थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 65 वर्षीय वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कपड़ों की फेरी लगाने वाला व्यवयाई कानपुर देहात जिले का निवासी बताया गया है।

भीरा प्रतिनिधि के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस से उतरकर लघुशंका के लिए जा रहा यात्री बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हुआ। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। गंभीर रुप से घायल यात्री को जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल यात्री रामकरन (36) जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव का निवासी बताया गया जबकि घायल बाइक चालक हरभजन ¨सह (35) कानपुर देहात जिले का निवासी बताया गया है। घायल हरभजन कपड़े की फेरी लगाकर अपनी आजीविका चलाता है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उसका उपचार चल रहा है।

इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुंआ गांव के समीप रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय रामदासी पत्नी स्व. छट्ठू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा स्थानीय निवासी बताई गई है। दुर्घटना के वक्त वह घर से पैदल गांव में किसी व्यक्ति के घर जा रही थी। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.