घंटों विलंब रही कैफियात, परेशान रहे यात्री
आजमगढ़ : जनपद से होकर दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। पिछले
आजमगढ़ : जनपद से होकर दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। पिछले एक सप्ताह से कैफियात विलंब से आ रही है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कैफियात कई घंटे विलंब से थी। इसकी वजह से यात्री छटपटा रहे थे।
बता दें कि रविवार को भी कैफियात 19 घंटे विलंब से आई थी। यह सुबह 4.25 पर रवाना हुई। इसी प्रकार सोमवार को भी कैफियात के बारह बजे रात तक आने की संभावना नहीं थी जबकि इसके आजमगढ़ से दिल्ली जाने का समय शाम 4.25 है। दिल्ली जाने वाले यात्री साढ़े तीन बजे के करीब ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। जब उन्हें पता चला कि ट्रेन कई घंटे विलंब है तो शहर के तमाम लोग अपने घर लौट आए लेकिन जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले यात्री प्रतीक्षालय में इंतजार करते रहे। हालत यह रही कि कड़ाके की ठंड में यात्रियों को जहां ठिठुरते देखा गया वहीं लोग परेशान भी रहें। इस संबंध में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि कैफियात के रात बारह बजे आने की संभावना है। आने के एक घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी।