विज्ञान प्रदर्शनी में दिखेगा अनूठा मॉडल
आजमगढ़ : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने
By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 09:18 PM (IST)
आजमगढ़ : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं का अनूठा मॉडल लोगों को आकर्षित करेगा। इसमें बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले बीस सर्वश्रेष्ठ माडल को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कक्षा नौ व दस के छात्रों की माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 20 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कालेज में ग्यारह बजे से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीपी ¨सह ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य, प्रबंधक, प्रधानाध्यापिका, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें