अपात्रों को लोहिया आवास का आवंटन
आजमगढ़ : विकास खंड जहानागंज के लोहिया गांव मंदे के ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में
आजमगढ़ : विकास खंड जहानागंज के लोहिया गांव मंदे के ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर लोहिया आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी के नाम दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में योजना के तहत कुछ व्यक्तियों को सरकारी आवास आवंटित हो चुके हैं। इसमें से कुछ ने तो आवास बनाया लेकिन कुछ ने बिना बनवाए पैसा हड़प लिया। कुछ परिवारों में तो दो-दो, चार-चार आवास आवंटित किए गए हैं। यहां तक कि एक ही व्यक्ति को दोबारा लोहिया आवास का आवंटन किया गया है। आरोप लगाया कि यह सब विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। जिनके पास भूमिधरी के साथ पक्का मकान है उन्हें भी लोहिया आवास का आवंटन किया गया है। कई तो ऐसे हैं जो विदेश रहते हैं फिर भी उन्हें लोहिया आवास दिया गया है। ऐसे कई अपात्रों को आवास का आवंटन किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में मन्ना देवी, परमीला, जतनी, सुशीला, विमला, चनवती, माधुरी, चनौती, चंपा, सुभावती, लीलावती आदि थीं।