नहर कटी, कई बीघा फसल डूबी
रानी की सराय (आजमगढ़) : क्षेत्र के सईदवारा के समीप शारदा सहायक नहर की शाखा कटने से कई बीघा फसल डूब ग
रानी की सराय (आजमगढ़) : क्षेत्र के सईदवारा के समीप शारदा सहायक नहर की शाखा कटने से कई बीघा फसल डूब गई। नहर न बांधे जाने से कई घरों में भी पानी घुस गया। किसानों में हाहाकार मचा है वहीं जिनके गृहस्थी के सामान नष्ट हुए हैं उनमें में रोष दिखा।
शारदा सहायक नहर की शाखा से चंडेश्वर नहर शाखा गुजरी है जो सईदवारा बाजार के उत्तरी भाग से गुजरती है। एक माह में यह नहर कई बार कट चुकी। काफी मशक्कत के बाद विभाग नहर बांधने पहुंचता है। मंगलवार को एक बार फिर नहर कट गई और देखते ही देखते सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। पानी बढ़ने से कई घरों में भी पानी प्रवेश कर गया। इसके चलते लोगों के घरों में सर्प अन्य जीव-जंतु दौड़ रहे है। बुधवार को भी नहर नहीं बांधी जा सकी थी। गांव के अर¨वद, पुल्लू, अवधू ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही से नहर बार-बार कट रही है। सूचना देने के बावजूद नही बांधी जा सकी थी। नहर कटने से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।