गन्ना पेराई की तैयारी में जुटा मिल प्रबंधन
अमिलो (आ•ामगढ़) : गन्ना पेराई सत्र 2016-17 की तैयारी को लेकर चीनी मिल सठियांव के अधिकारी व कर्मचारी
अमिलो (आ•ामगढ़) : गन्ना पेराई सत्र 2016-17 की तैयारी को लेकर चीनी मिल सठियांव के अधिकारी व कर्मचारी अभी से जुट गए हैं। मशीनों में तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है जिससे पिछली बार की तरह इस बार गन्ने की पेराई में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो। आगामी पेराई सत्र 11 नवंबर से शुरू हो रहा है।
किसानों की सुविधा की ²ष्टि से गन्ना पेराई का सत्र नवंबर के द्वितीय सप्ताह में शुरू होगा। पेराई सत्र आरंभ करने के लिए सभी प्रकार की मशीनों की जांच-परख जारी है। गन्ना पेराई मशीन को जगह-जगह कर्मचारी तकनीकी
खराबियों को ठीक कर रहे हैं जिससे पेराई का कार्यकाल सुचारु रूप से चल सके। किसानों को गन्ना की आपूर्ति से लेकर पेराई करने तक हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने की ²ष्टि से मिल प्रबंधन पूरी सतर्कता बरत रहा है। मशीनों को ट्रायल कर उसे जांचने का कार्य चल रहा है। बता दें कि पिछले पेराई सत्र में 2015-16 में मशीनों की तकनीकी खराबी के चलते कार्य में कई बार रुकावट आई थी। ऐसे में चीनी मिल प्रशासन इस बार काफी
तन्मयता से तैयारियों में जुट गया है।