खेती की तकनीकी जानकारी से रू-ब-रू
पल्हना (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में कृषि निवेश मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोज
पल्हना (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में कृषि निवेश मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संगम ¨सह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही धान की फसल में लगने वाले कीट व रोगों के साथ उपचार के उपाय बताए।
कहा कि इस समय धान की फसल में गंधीबग कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इससे बचाव के लिए मैलाथियान पांच फीसद धूल को 20 से 25 किलो की मात्रा को प्रति हेक्टयर की दर से खेत में भुरकाव करें। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राजेश कुमार राय ने रबी की फसलों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन करने के सुझाव दिए। बताया कि बीज शोधन व भूमि शोधन करने से बहुत अल्प व्यय से रोगों व कीटों से 90 फीसद का छुटकारा मिल जाता है। यह भी बताया गया कि विभाग द्वारा 50 फीसद अनुदान पर नैपरोक स्प्रेयर, अन्न भंडारण के लिए समस्त विकास खंडों पर बखारी एवं कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध है।