बारिश के चलते कई आशियाने ध्वस्त
आजमगढ़ : जिले में शनिवार की सुबह शुरू हुई बारिश ने कई जगहों पर कहर बरपाया। कई जगहों पर बारिश के चलत
आजमगढ़ : जिले में शनिवार की सुबह शुरू हुई बारिश ने कई जगहों पर कहर बरपाया। कई जगहों पर बारिश के चलते लोगों के आशियाने जहां जमींदोज हो गए वहीं कुंवर ¨सह उद्यान की दीवार भी ढह गई। हालांकि कहीं कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कई परिवारों की गृहस्थी उजड़ गई। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के मलगांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान गांव के ओमप्रकाश मिश्र का कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया। परिवार के लोग घर बाहर भागकर अपनी जान बचाए लेकिन मलबे में दबकर परिवार की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की क्षति आंकी गई है।
बोंगरिया प्रतिनिधि के अनुसार बारिश का कहर तरवां थाना क्षेत्र के अराजी फुलाइच ग्रामसभा में सबसे ज्यादा देखने को मिला। ग्रामसभा के खजुरा गांव में जगत नारायण यादव एवं र¨वद्र यादव के कच्चे मकान बारिश के चलते धराशायी हो गई। दोनों परिवारों के गृहस्थी के सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। इसी ग्रामसभा के उष्मापट्टी पुरवे में विरेन्द्र राम के कच्चे मकान का एक हिस्सा बारिश के दौरान अचानक ध्वस्त हो गया। इस घटना में लगभग 25 हजार की क्षति आंकी गई है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में दिन के करीब दस बजे चुल्ली राम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस घटना में लगभग 70 हजार की क्षति आंकी गई है।