कर्नाटक में अजय को मौत के घाट उतारा
नंदांव (आजमगढ़) : नरदह नंदांव से बीते मई माह में कमाने की गरज से कर्नाटक प्रांत के रायचूर शहर गए 22
नंदांव (आजमगढ़) : नरदह नंदांव से बीते मई माह में कमाने की गरज से कर्नाटक प्रांत के रायचूर शहर गए 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की रात हुई और परिजनों को इसकी जानकारी पुलिस के माध्यम से शुक्रवार को हुई। हत्या की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नरदह नंदांव ग्राम निवासी रामप्यारे के दो पुत्रों में बड़ा चंद्रशेखर चौहान काफी दिनों से कर्नाटक प्रांत में रहकर ट्रक चलाता है। उसी के प्रयास से चंद्रशेखर का छोटा भाई 22 वर्षीय अजय दो वर्ष पूर्व कर्नाटक के रायचूर शहर में कमाने की गरज से गया था। वहां वह निजी प्रतिष्ठान में स्लाइ¨डग का कार्य करता था। बीते अप्रैल माह में दोनों भाई घर आए। 26 अप्रैल को अजय की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद वह पुन: कर्नाटक चला गया।
इसी बीच बीते गुरुवार की रात अजय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पास मिली मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। हत्या की खबर पाकर कर्नाटक में रह रहा मृतक का भाई चंद्रशेखर मौके पर पहुंचा। यह दुखद खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
---------
इनसेट..
पल भर में काफूर हुई परिजनों की खुशियां
पत्नी सुमन व मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल
नंदांव (आजमगढ़) : शादी के बाद ससुराल की दहलीज में कदम रखने वाली सुमन अभी अपने पति के बात व्यवहार को ठीक से समझ भी नहीं पाई थी कि कुछ ही दिनों बाद पति अजय कमाने की गरज से बीते मई माह में वापस कर्नाटक चला गया। ससुराल में सास-ससुर व अन्य परिजनों के साथ रह रही नवविवाहिता सुमन की खुशियों पर तब ग्रहण लग गया जब शुक्रवार को पति के मौत की खबर उसके कानों में पहुंची। यह दुखद खबर मिलते ही सुमन गिरी और बेहोश हो गई। परिवार में भी चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचे लेकिन कोई परिजनों को शांत कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मृतक की पत्नी सुमन व माता उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वृद्ध पिता रामप्यारे को तो जैसे काठ मार गया हो। छोटे पुत्र की मौत से रामप्यारे गहरे सदमे में हैं। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।