मलबा गिरने से मजदूर की मौत
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव में सोमवार की सुबह गांव के प्रधान के नवनिर्मित मक
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 11:24 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:24 AM (IST)
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव में सोमवार की सुबह गांव के प्रधान के नवनिर्मित मकान का ¨लटर खोलते समय मलबे की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक मुकेश राम (35) पुत्र शिवजोर गांव के प्रधान के यहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। सोमवार की सुबह मकान का ¨लटर खोला जा रहा था। उसी दौरान अचानक मलबा गिर जाने से वह चपेट में आकर घायल हो गया। घायल मजदूर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौटे और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें