वनमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र सदर के सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को जिला मु
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र सदर के सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें 11 सितंबर को रुदरी लक्षिरामपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि पार्टी मुखिया व सदर सांसद मुलायम ¨सह यादव के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार ने विकास के साथ जनहित की अनेकों योजनाओं को लागू किया जिसका जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के लोगों और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए झूठ पर झूठ बोलने का आरोप मढ़ा। कहा कि 2017 के होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम रही है लेकिन जनता सबकुछ जानती है कि वाद कर भूल गए। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव व संचालन शिवमूरत यादव ने किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परवेज अहमद, पूर्व प्रमुख विजय यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर मूलचंद यादव, लालमणि राजभर, मुखराम निषाद, शंभू चौहान, पद्माकर लाल वर्मा, मनोज बरनवाल, मीरा, माया, सुनीता, गुड्डी, अशोक तिवारी आदि थे।