घटाव फिर भी घाघरा लाल निशान के पार
जीयनपुर (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में पिछले कई दिनों से ऊफान पर घाघरा नदी शुक्रवार की
जीयनपुर (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में पिछले कई दिनों से ऊफान पर घाघरा नदी शुक्रवार की शाम घटाव पर रही। इससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन पानी घटने बाद खेती की भूमि के कटान की आशंका सताने लगी है। हालांकि अभी नदी का शनिवार की शाम जलस्तर डिघिया नाला पर खतरा ¨बदु 70.40 मीटर के ऊपर 89 सेमी और बदरहुआ नाला पर खतरा ¨बदु 71.68 मीटर के ऊपर 39 सेमी रिकार्ड किया गया। उधर जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने महुला-गढ़वल बांध सहित बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी को देखा। वहां के निवासियों ने बताया कि भदौरा से चक्की तक रोड बन जाए तो बाढ़ से ग्रामवासियों को राहत मिल जाएगी। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। मुख्य माप स्थल बरदहुआ नाला के निरीक्षण में मिला कि बाढ़ का कोई प्रभाव नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब की दुकानें चलने नहीं पाएंगी। यदि कोई शराब बनाते हुए पकड़ा जाएगा तो उसे जेल भेजा जाएगा। 20 में अभी तक 10 क्रियाशील बाढ़ चौकियों पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मिले। खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था करा ली थी। डीएम ने बताया कि सभी आवश्यक चीजें इक्कठा कर ली गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर मुहैया कराई जाएंगी।
इन्सेट..
शनिवार की सुबह आठ बजे मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर खतरा ¨बदु 71.68 मीटर के ऊपर 72.10
मीटर पर रहा जो शाम चार बजे तीन सेमी घटाव के साथ 72.07 मीटर पर रिकार्ड
किया गया। इसी प्रकार डिघिया नाला पर सुबह आठ बजे खतरा ¨बदु 70.40 मीटर के
ऊपर 71.31 मीटर पर रिकार्ड किया गया था जो शाम चार बजे तीन सेमी के घटाव
के साथ 72.07 मीटर पर पहुंच गई। अभी भी डिघिया पर नदी का जलस्तर खतरा ¨बदु
से 89 सेमी और बदरहुआ नाला पर खतरा ¨बदु से 39 सेमी ऊपर रिकार्ड किया
गया।