गुंबद में लगा त्रिशूल काट ले गए चोर
संजरपुर (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुद्दीनपुर कुशहां गांव में शुक्रवार की रात चोर मंदि
संजरपुर (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुद्दीनपुर कुशहां गांव में शुक्रवार की रात चोर मंदिर के गुंबद पर लगे अष्टधातु निर्मित त्रिशूल काटकर उठा ले गए। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार की सुबह क्षेत्र के लोगों में घटना के प्रति आक्रोश फैल हो गया। आस्था पर प्रहार से व्यथित श्रद्धालुओं ने घटना के पर्दाफाश की मांग की है। उक्त ग्राम निवासी मित्तू यादव द्वारा गांव में बनवाए गए मंदिर के गर्भगृह में शिव, हनुमान व दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी मित्तू यादव ही संभालते हैं। उनके द्वारा मंदिर के ऊपर बने गुंबद पर 60 हजार रुपये का अष्टधातु निर्मित त्रिशूल लगाया गया था। शुक्रवार की रात चोर मंदिर के गुंबद पर चढ़कर उक्त त्रिशूल काट ले गए। घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ सरायमीर थाने में तहरीर दी गई है।