पर्यावरण संतुलन में सहायक होते हैं वृक्ष
अमिलो (आ•ामगढ़) : पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध होते हैं। औद्योगीकरण
अमिलो (आ•ामगढ़) : पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध होते हैं। औद्योगीकरण की अंधाधुंध दौड़ में पेड़ों की लगातार हो रही कटाई से पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है जिससे आमजन प्रभावित हैं तो सरकार भी ¨चतित है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की मंशा से ' दैनिक जागरण' की पहल मिशन एक करोड़े पौधे पर जिले के विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया गया। शनिवार को आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित हरैया के सन शाइन स्कूल में 151 पौध लगाए गए। साथ ही संकल्प लिया गया कि इन पौधों की देख-रेख पूरी तन्मयता से किया जाएगा।
डा. जेपी पांडेय व संस्था के चेयरमैन रामप्रवेश यादव ने कहा कि वृक्ष से अनेकों फायदे हैं जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है। यह तमाम फायदे वृक्ष हमें मुफ्त में मुहैया कराते हैं। इसके बाद भी हम अक्सर पेड़-पौधे नहीं लगाते। यदि लगाते भी हैं तो उसकी देख-रेख नहीं कर पाते है। हम आज संकल्प लेते हैं कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी देखभाल करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रियंका त्रिपाठी, बृजेश यादव, अरुण यादव, शिवदास यादव, रूपेश, प्रह्लाद, नरेंद्र, रामअवध यादव थे।