कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में पारिवारिक कलह के चलते 32 वर्षीय महिला ने सोमवार की
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में पारिवारिक कलह के चलते 32 वर्षीय महिला ने सोमवार की रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। वहीं जीयनपुर व कंधरापुर थाना क्षेत्र में युवती सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पल्हना : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई ग्राम निवासी अनिल गुप्ता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मौत के एक साल बाद परिजनों की सहमति से मृतक की पत्नी ¨रकी (32) की शादी उसके देवर सुनील से कर दी गई। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के संबंधों में खटास पैदा हो गई। समय के साथ ¨रकी ने एक पुत्री को जन्म दिया। किसी तरह समय गुजरता रहा। किसी बात को लेकर सोमवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ हालांकि परिजनों के समझाने पर दोनों शांत हो गए।
सोमवार की रात भोजन के बाद दंपती मकान की छत पर सोए थे। देररात शुरू हुई बारिश के दौरान सुनील छत से नीचे आकर घर के बरामदे में सो गया। वहीं ¨रकी अपने कमरे में सोने चली गई। किसी समय उसने छत में लगे पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब उसका पता नहीं चला तो सास उसको जगाने उसके कमरे के पास पहुंची। आवाज देने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि बहू ¨रकी का शव कमरे में साड़ी के सहारे झूल रहा था।
महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मुकामी थाने को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी दिल्ली निवासी मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर 32 वर्षीय लखेंदर राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार गांव में मंगलवार की दोपहर कलह के चलते 24 वर्षीय कुंदिका पत्नी आशीष यादव ने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों द्वारा देख लिए जाने पर विवाहिता की कोशिश विफल हो गई। जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।