गड्ढे में गिरी गर्भवती महिला, बच्चे को दिया जन्म
बरदह (आजमगढ़) : विकास खंड ठेकमा अंतर्गत ज्यूली-सकरामऊ मार्ग पर गड्ढों की वजह से पति के साथ बाइक से अ
बरदह (आजमगढ़) : विकास खंड ठेकमा अंतर्गत ज्यूली-सकरामऊ मार्ग पर गड्ढों की वजह से पति के साथ बाइक से अस्पताल जाते समय गिरी महिला ने बच्चे को रास्ते में ही जन्म दे दिया। इसे लेकर क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा रही।
ज्यूली-सकरामऊ मार्ग पर लगभग 500 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। दसमड़ा ग्राम निवासी सुनील राजभर अपनी पत्नी मंगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बाइक पर बैठा कर जौनपुर के गौराबादशाहपुर डाक्टर को दिखाने जा रहा था। शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब वह सकरामऊ-ज्यूली मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की रोशनी के कारण सुनील की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
दोनों सड़क पर गिर गए। प्रसव पीड़ा से कराह रही मंगीता की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखा कि वह बच्चे को जन्म दी है। महिलाएं चारो ओर से घेरकर उसे अस्पताल पहुंचवाया। इसकी क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा रही।