पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर चौहान बस्ती में शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-प
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 06:59 PM (IST)
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर चौहान बस्ती में शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद क्षुब्ध हुई महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पत्नी को बचाने में उसका पति भी झुलस गया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जीयनपुर कस्बा स्थित आजाद नगर निवासी विश्वनाथ (55) और उसकी पत्नी गीता (50) के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ। इस बात से क्षुब्ध गीता ने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल स्वयं को आग के हवाले कर लिया। आग की लपटों से घिरी पत्नी को बचाने में विश्वनाथ भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें