भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, छह जख्मी
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरसेरवा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों
By Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 08:22 PM (IST)
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरसेरवा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष से घायल आधा दर्जन लोगों को उपचारार्थ जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
बरसेरवा ग्राम निवासी रामप्रसाद व उसके विपक्षी रामचंदर के बीच काफी समय से भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह इसी के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक पक्ष के रामप्रसाद राम (55), रामवृक्ष (40), इंदू (20), ममता (18), गीता (35) व सुमित्रा (55) घायल हो गईं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें