बारिश से खिले किसानों के चेहरे
बोंगरिया (आजमगढ़) : गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। गुरुवार की दोपहर दो
बोंगरिया (आजमगढ़) :
गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। गुरुवार की दोपहर दो बजे के लगभग शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। जैसे ही पानी की बूंदे धरती पर गिरी वातावरण में सर्द हवाओं ने अपनी दस्तक दे दी।
गुरुवार को दोपहर से शाम तक रुक रुककर बूंदा बांदी होती रही। गुरुवार को लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पारा 35 डिग्री से ऊपर चल रहा था। दिन में सूर्य देवता की तपिश लोगों को झुलसा रही थी तो रात में उमस लोगों को सोने नहीं दे रही थी। ऊपर से बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही थी। इधर बूंदा बांदी देखकर किसानों ने खेतों में पम्पसेट से पानी देने का काम जोरों से चल रहा था। बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।