¨हदुओं के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार
आजमगढ़ : गोरक्ष पीठाधीश्वर सांसद योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विश्व हिन्दू महासंघ के बैनर तले रविवा
आजमगढ़ : गोरक्ष पीठाधीश्वर सांसद योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विश्व हिन्दू महासंघ के बैनर तले रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लाक एवं नगर पदाधिकारियों के चयन के साथ संपन्न हो गया।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारे विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रसाद प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार हिन्दुओं की सांस्कृतिक विरासत के रूप में विख्यात सावन महीने को भी अपनी कैद में ले लिया है। पंचायती चुनाव के मद्देनजर एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए सरकार ने कांवर यात्रा में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार का यह तुगलकी फरमान एक विशेष वर्ग को खुश करने की कवायद है। राजनीतिक दबाव के कारण गलत कार्य करने से इनकार करने वाले अमिताभ ठाकुर व सूर्य प्रताप ¨सह जैसे ईमानदार अधिकारी प्रताड़ित किए जा रहे हैं। जबकि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदीप शुक्ला व यादव ¨सह जैसे भ्रष्ट अधिकारी फल-फूल रहे हैं। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार के शासन से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में समाज जब एकजुट होगा तो सूबे में फैला जातिवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का सफाया हो जाएगा। इसके लिए समाज में फैले जाति-पाति, छुआ-छूत, उंच-नीच के भेदभाव को दूर कर संगठन कार्यकर्ता गांव स्तर तक लोगों को मजबूत करेंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार ¨सह साधु ने कहा कि देश में बढती हुई तुष्टीकरण की नीति के चलते हिन्दू संगठनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के नाम पर जिस तरह का माहौल देश में खड़ा किया जा रहा है वह राष्ट्रहित में घातक है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दीपक ¨सह व जिला प्रभारी विष्णुकांत चौबे ने भी संबोधित किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से डीआईजी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला, ब्लाक व नगर कमेटी का भी चयन किया गया। इसमें सत्यप्रकाश प्रजापति व राजाराम मौर्य जिला उपाध्यक्ष, बाबा भुवनेश्वदास प्रभारी विकास खंड रानी की सराय, विनोद सोनकर नगर अध्यक्ष, सूरज सोनकर सठियांव ब्लाक के अध्यक्ष चयनित किए गए। सम्मेलन में हिन्दू युवा वाहिनी व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।