पार्टी के सफलता के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
पल्हना (आजमगढ़) : विधानसभा लालगंज के समस्त बहुजन समाज पार्टी का आजाद महाविद्यालय सरैया पल्हना आयोजित
पल्हना (आजमगढ़) : विधानसभा लालगंज के समस्त बहुजन समाज पार्टी का आजाद महाविद्यालय सरैया पल्हना आयोजित कार्यकर्ता कैडर कैंप को संबोधित करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर मदन राम ने कहा कि बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए बसपा के एक-एक कार्यकर्ता को अपना खून पसीना बहाना होगा। तभी 2017 के चुनाव को फतह कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया किया कि इस कैडर कैम्प में बताई गई बातें कांशीराम की अनमोल वाणी है। बाबा साहब की विरासत है जिसे हमें संजोकर कांशीराम के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। मण्डल कोआर्डिनेटर डा. अजय राजभर ने कहा कि ये मेरे पिछड़ों समाज के लोगों आप किसी के बहकावें में न आकर अपने सम्मान की रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी को पुन: सरकार बनाना है। कैंप को विजय कुमार, अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू, अशोक राजभर, अवधेश, शर्मा, सिकन्दर कुशवाहा, रामदुलार मौर्य, श्रवण कुमार लोगों ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष सुबाषचन्द गौतम ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार गौतम, श्याम कन्हैया, जयराम मास्टर, गोविन्द, देवेन्द्र, महेन्द्र प्रताप, वकील, सोनू तिवारी, संतोष ¨सह, रामप्रित भारती, डा. अजय के साथ विधानसभा लालगंज के समस्त सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर महासचिव, सेक्टर बीविएफ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।