रिटायर्ड मेजर का घर चोरों ने खंगाला
जहानागंज (आजमगढ़): पैतृक घर छोड़कर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा हेतु शहर में परिवार सहित रह रहे पूर्व
जहानागंज (आजमगढ़): पैतृक घर छोड़कर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा हेतु शहर में परिवार सहित रह रहे पूर्व सूबेदार मेजर के घर को चोरों ने खंगाल डाला। घटना जहानागंज क्षेत्र के पटहुआं गांव की बतायी गयी है।
ग्राम निवासी संजय ¨सह पुत्र दानबहादुर ¨सह सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए वह शहर के कोलघाट गांव में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। पैतृक घर पर ताला जड़ा था। मंगलवार की सुबह कृषि कार्य हेतु अपने घर पहुंचे संजय ¨सह को घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा दी गयी। घर के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोर पूरे इत्मिनान से घर को खंगाले और घर में मौजूद आलमारी व अटैची आदि तोड़कर जेवर, कपड़े, बर्तन सहित लगभग ढाई लाख की सम्पत्ति समेट ले गये। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी मुकामी थाने को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गयी। इस बाबत थाने में तहरीर दी गयी है।