भोजन बनाते समय विवाहिता झुलसी
आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीया विकलांग विवाहिता भोजन बन
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 07:25 PM (IST)
आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीया विकलांग विवाहिता भोजन बनाते समय कपड़े में आग पकड़ लेने से झुलस गयी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसी गीता (22) सुरहन ग्राम निवासी दुर्गेश की पत्नी बतायी गयी है। बताते हैं कि पति-पत्नी दोनों पैर से विकलांग हैं। सोमवार की शाम गीता चूल्हे पर भोजन बनाते समय झुलस गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें