जेडीसी ने जाना महिला समूहों का हाल
गैपुरा (मीरजापुर) : संयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त श्रीनिवास मिश्र मंगलवार को छानबे विकास खंड के भटे
गैपुरा (मीरजापुर) : संयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त श्रीनिवास मिश्र मंगलवार को छानबे विकास खंड के भटेवरा गांव में जाकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने समूहों के सदस्यों से बातचीत की। सावित्री समूह की संगीता देवी ने बताया समूह के ग्रे¨डग हो गई है। पचास हजार ऋण भी मिल गया है। इस पर संयुक्त आयुक्त ने कहा महिलाओं को चौखट से बाहर निकल रोजगार के लिए स्वावलंबी बनना होगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत छानबे ब्लाक को माडल ब्लाक चुना गया है। यहां के सभी गांवों में महिला समूहों का गठन कर उन्हें रोजगार के क्षेत्र में आगे आना होगा। दस लाख का ऋण बगैर किसी गारंटी के महिलाओं को रोजगार के लिए मिलेगा। योजना के अधिक से अधिक प्रचार की जरूरत है। इसके पूर्व उन्होंने विकास खंड कार्यालय सभागार में महिला समूहों के प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। कहा इस मिशन से जुड़कर अधिक से अधिक महिलाएं रोजगार से स्वालंबी हो सकती है। उन्हें अपने अंदर से संकोच त्यागना होगा। इस दौरान परियोजना निदेशक राजीव बनकटा, बीडीओ सुशील कुमार, धर्मेंद्र पटेल, अर्जुन, विनोद आदि थे।