कार खाई में पलटी, शिक्षक नेता सहित दो घायल
आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेंहदा जंगल के समीप गुरुवार की सुबह नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्
आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेंहदा जंगल के समीप गुरुवार की सुबह नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई इंडिका कार सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गई। इससे हलचल मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
दरअसल, सुबह के करीब आठ बजे का समय रहा होगा। सेंहदा जंगल के समीप से कार दौड़ती चली जा रही थी। सड़क पर अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी। इस हादसे में वाहन स्वामी शिक्षक नेता अभिमन्यु यादव (45) निवासी ग्राम मठगो¨वद एवं उनके साथी शिक्षक संत राम यादव (45) ग्राम कठौरा थाना क्षेत्र के कप्तानगंज घायल हो गये। हादसे की खबर पाकर तमाम शिक्षक मौके पर पहुंच गये। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। बताते हैं कि दुर्घटना के वक्त दोनों शिक्षक कार से किसी कार्यवश जिला मुख्यालय आ रहे थे। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला गया। घायल अभिमन्यु यादव प्राथमिक शिक्षक संघ अहरौला ब्लाक के अध्यक्ष बताये गये हैं।