अंतरजनपदीय शिक्षकों ने फूंका सचिव का पुतला
आजमगढ़ : पदोन्नति करने के लिए योग्यता पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने से आक्रोशित अंतरजनपदीय शिक्षक
आजमगढ़ : पदोन्नति करने के लिए योग्यता पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने से आक्रोशित अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को सपा कार्यालय पर बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद भारत भूषण राय ने कहा कि संजय सिन्हा ने पदोन्नति करने के लिए योग्यता पांच वर्ष से घटा कर तीन वर्ष कर दी है। जबकि हम अंतरजनपदीय अध्यापक सात साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। ऐसा करके हम अंतरजनपदीय अध्यापक कुंठा के शिकार है। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अगर प्रथम नियुक्ति के आधार पर पदोन्नति नहीं की गई तो 22 अप्रैल को सचिव इलाहाबाद बेसिक शिक्षा परिषद का घेराव किया जाएगा। इसके पश्चात आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजीत ¨सह, अर¨वद ¨सह, विजय, जयचंद, शिवनंद, शिवाचंद, कमला कांत, हरिओम ¨सह, संजय ¨सह, विनोद ¨सह, वरुण कांत यादव, खरभान यादव, मनोज चतुर्वेदी, कृष्णा नंद यादव आदि उपस्थित थे।