कलश यात्रा संग शतचंडी महायज्ञ शुरू
नंदांव (आजमगढ़) : विकास खंड मुहम्मदपुर के अरारा गांव में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभार
नंदांव (आजमगढ़) : विकास खंड मुहम्मदपुर के अरारा गांव में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े संग निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लगाए जा रहे जयकारे से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुबह कलश यात्रा अरारा गांव से निकली। इसके बाद दुर्वासा स्थित तमसा-मंजूषा के संगम पर विधि-विधान पूर्वक कलश में जल भरा गया। इसके बाद दुर्गा मईया का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु नंदांव गांव होते हुए अरारा गांव स्थित यज्ञ मंडप में पहुंचे, जहां विद्वत ब्राह्मणों ने विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापित कराया। नौ दिन तक चलने वाले यज्ञ में प्रतिदिन त्रिपुरारी पांडे शास्त्री का प्रवचन होगा। साहित्याचार्य व व्यास कृष्णदेव त्रिपाठी की देखरेख में रविवार को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस मौके पर दुर्गेश पांडेय, विश्वजीत ¨सह, विजय गौड़, मोती लाल विश्वकर्मा, गुरु ¨सह, अखिलेश, प्रेम ¨सह, गप्पू, चन्द्रशेखर सहित काफी संख्या में पुरुष, बच्चे और महिलाएं उपस्थित थीं।