आधी रोटी खाएंगे-स्कूल जरूर जाएंगे
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : प्राथमिक विद्यालय बनकट समसपुर शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के छात्र - छात्राओं की स्
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : प्राथमिक विद्यालय बनकट समसपुर शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के छात्र - छात्राओं की स्कूल चलो रैली अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बनकट जगदीश व समसपुर होते हुए विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान बच्चे बैनर व स्लोगन लिखी तख्तियां लिए शिक्षा है अनमोल रतन ,पढ़ने का तुम करो जतन, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे। आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश वर्मा नें कहा कि शिक्षित युवा ही इस देश के भविष्य हैं। बच्चे शिक्षित होकर अपना व देश का विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर राजेश कुमार, मीरा देवी, रंजू ¨सह, पन्नू लाल व ईशा देवी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हूंसेपुर में भी स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई जो गांव के विभिन्न पुरवो से होते हुए विद्यालय पहुंची। प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश ¨सह ने लोगों से अधिक से अधिक नामांकन की अपील की गई। रैली में विद्यालय के बच्चों के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, सहायक अध्यापक संदीप कुमार गुप्ता, कंचन मिश्र, सावित्री देवी, आशा देवी आदि शामिल रहे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के भगतपुर प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई जो गांव के विभिन्न बस्तियों से होते हुए पुन: विद्यालय आकार समाप्त हुई रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस मौके पर स्निता ¨सह, अनुसूर्रिया प्रभावती देवी, जावेद अहमद के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा शिक्षक प्रेरक व गांव शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।