सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
आजमगढ़ : मुबारकपुर व तरवां थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर तेज रफ्तार के चलते हुई मार्ग दुर्घटनाओं
आजमगढ़ : मुबारकपुर व तरवां थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर तेज रफ्तार के चलते हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तरवां प्रतिनिधि के अनुसार गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के मयनपुर करंडा गांव निवासी संतोष (38) पुत्र कन्हैया यादव शुक्रवार की सुबह मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव स्थित अपने मौसा के घर से पल्सर बाइक द्वारा वापस अपने घर जा रहा था। तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर चौराहे के पास मुर्गा लदे टाटा मैजिक से धक्का लग गया। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन सहित भागने लगा ¨कतु पुलिस पीछा कर मैजिक को पकड़ लिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा तथा दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। अमिलो/मुबारकपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रामा (30) पुत्र सुबाष गुरुवार की देर रात बाइक द्वारा निमंत्रण से वापस घर जा रहा था कि क्षेत्र के बेलहरा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सड़क पर मृत पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर व दो पुत्रियों का पिता था। जीविकोपार्जन हेतु आटा चक्की का संचालन करता था।