रेल मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
आजमगढ़ : श्री गांधी आश्रम खादी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों रेल मंत्री मनोज सिन्हा से
By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 07:33 PM (IST)
आजमगढ़ : श्री गांधी आश्रम खादी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों रेल मंत्री मनोज सिन्हा से मिला और अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोधिया आयोग द्वारा श्रम कानून के तहत होने वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के अधिनियम के अंतर्गत श्री गांधी आश्रम के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा तमाम सुविधाओं से वह लोग वंचित है। प्रतिनिधिमंडल में लालचन्द्र यादव, हीरालाल यादव, संजय सिंह, रमाकांत सिंह, मनोज सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद चौबे आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें