कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
जहानागंज (आजमगढ़) : थाना जहानागंज के करउत गांव स्थित खेल मैदान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को कोर्ट क
जहानागंज (आजमगढ़) : थाना जहानागंज के करउत गांव स्थित खेल मैदान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने हटवा दिया। इस दौरान एक कच्चा मकान और एक बांस की खूंटी हटवाई गई। उधर इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि करउत ग्राम सभा के खेल मैदान की भूमि पर गांव के ही कतिपय लोगों ने अतिक्रमण कर मकान, बांस की खूंटी और पेड़ लगा दिया था। इस मामले को लेकर गांव के ही लोगों ने कोर्ट में वाद दायर किया था। पिछले लगभग दस वर्ष से चल रहा मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि खेल मैदान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। जिला प्रशासन के निर्देश और कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जहानागंज थाने की उप निरीक्षक गिरिजेश यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी से संजय पुत्र स्व. गत्ती के खैपरैल के मकान को ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही तेजन यादव की बांस की खूंटी को भी कटवा दिया। कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। उप निरीक्षक ने बताया कि अन्य अतिक्रमणकारियों ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया है। बताया कि यदि कोर्ट से अन्य अतिक्रमण को हटाने का निर्देश मिलेगा तो उसे भी हटवाया जाएगा।