महिला हिंसा के विरुद्ध शुरू हुआ अभियान
आजमगढ़ : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के उपलक्ष्य में आक्सफैम इंडिया के सहयोग से रामानंद सरस
आजमगढ़ : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के उपलक्ष्य में आक्सफैम इंडिया के सहयोग से रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के तत्वावधान में महिला मुद्दों के समर्थन हेतु 16 दिवसीय अभियान का शुभारंभ एसपी कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने किया। इस दौरान महिलाओं ने हिंसा के विरोध में मशाल जुलूस भी निकाला।
संस्था की डायरेक्टर हिना देशाई ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1999 से हर साल 25 नवंबर महिला हिंसा विरोध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें विश्व के तमाम देश और समाज के तमाम स्तरों पर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को खत्म करने हेतु किया जाता है। इसमें कानून का गठन आए और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान एवं सही क्रियान्वयन कराना और समाज के महिलाओं के प्रति भेदभाव पूर्ण सोच को बदलना है। विश्व भर में हर तीन महिलाओं में एक महिला शारीरिक और यौन हिंसा की शिकार होती है। ज्यादातर अपने घर के भीतर घरेलू हिंसा की शिकार होती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को नारी शक्ति महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है। इसमें नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, सांस्कृतिक गतिविधि फोक में धोबिया, जांघिया के माध्यम से महिला मुद्दों के गाने, नारे, गीत, कैंडिल मार्च, रोड शो व हस्ताक्षर के माध्यम से संस्था द्वारा अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया गया है। ये गतिविधियां गांवों में अभियान के माध्यम से किया जाएगा। समाज में हिंसा के प्रति जागरुकता का संदेश दिया जाएगा। इसी प्रकार एसोसिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इनीशिएटिव (आली) के तत्वावधान में महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय वार्षिक सक्रियता अभियान के क्रम में डीएवी इंटर कालेज में विद्यार्थियों के साथ समानता के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर समन्वयक अंशुमाला सिंह, जूनियर प्रोग्राम अधिकारी शबीना शिवा शर्मा ने समानता के अधिकार पर प्रकाश डाला और कहा कि समानता का अधिकार अपने आप में व्यापक है। कार्यक्रम में तीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लीला यादव, तारिक शफीक आदि उपस्थित थे।