Move to Jagran APP

सपा मुखिया के जन्मदिन कार्यक्रमों की रही धूम

आजमगढ़ : सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शनिवार को जगह-जगह विविध कार्यक्रमों क

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:08 PM (IST)
सपा मुखिया के जन्मदिन कार्यक्रमों की रही धूम

आजमगढ़ : सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शनिवार को जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार की ओर से जहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है वहीं कहीं केक, कहीं मिठाइयां तो कहीं अखंड पाठ करके दीर्घायु होने की कामना की गई। शिक्षामित्रों ने कुंवर सिंह उद्यान में जन्मदिन मनाया तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम हुए।

loksabha election banner

अतरौलिया के छितौनी निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले जनपद के सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ कुंवर सिंह उद्यान में मनाया। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, प्रातीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय, मंडल महामंत्री अनिल यादव, कोषाध्यक्ष रामविजय यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

संचालन महामंत्री अनिल विश्वकर्मा ने किया। कृष्णा कालेज बागेश्वरनगर के परिसर में स्थित गोवर्धन मंदिर में मुलायम सिंह के जन्मदिन पर अखंड पाठ का आयोजन लालता यादव की तरफ से किया गया। बच्चों ने बाल मेला भी लगाया था। स्वामी किशनदास, मनोहर यादव, सहावल यादव, दुर्गा राय, धनंजय राय, सुभाष चंद तिवारी आदि उपस्थत थे।

देवगांव प्रतिनिधि के अनुसार देवगांव में विजय यादव ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में जन्मदिन धूमधाम से मना। मिर्जा सलीम बेग, राम नरायन यादव, अबूजर आदि सपा नेता उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार नगर के पुराखिजिर मुहल्ले में स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक राम दर्शन यादव व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जयप्रताप यादव, शंभू यादव, पूर्व महाप्रधान विरेन्द्र यादव, डा. सुदर्शन यादव, मुमताज अहमद, हाजी पल्लू, मौलाना अजमल, दलसिंगार यादव आदि लोग उपस्थित थे। मुबारकपुर में जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने मरीजों को फल वितरित किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सरफराज राज पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मुहम्मद युनुस अंसारी, शाहिद फारुकी, सूबेदार, शहनवाज आदि शामिल थे।

पहलवानों का सम्मान : समाजवादी पहलवान के जन्म दिन पर कार्यक्रम तो कई हुए लेकिन पहलवानों का सम्मान खास तौर से किया गया और कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई।

जिले में आज समाजवादी पार्टी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन

पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और राज्यमंत्री रामदुलारराजभर के नेतृत्व में सुबह आठ बजे जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में जाकर

मरीजो में फल का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों ने भी सपा मुखिया के दीर्घायु

की कामना की। इसके बाद सपा मुखिया के पसंदीदा खेल कुश्ती के खिलाड़ी रहे

हरबंशपुर तिराहे पर स्थित सुखदेव पहलवान की मूर्ति पर माल्यापर्ण करके

अंगवस्त्रम पहनाया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामआसरे विश्वकर्मा राज्यमंत्री रामदुलार राजभर, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला सचिव एसके सत्येन, विजयशकर यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.