Move to Jagran APP

तमौली के ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद

रानी की सराय (आजमगढ़) : सदर सांसद व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अं

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 08:35 PM (IST)
तमौली के ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद

रानी की सराय (आजमगढ़) : सदर सांसद व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत पल्हनी विकास खंड के तमौली गांव को गोद लिए जाने से ग्रामीणों में जहां खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं विकास की उम्मीद जग गई है। सपा मुखिया के इस कदम की चौतरफा सराहना हो रही है।

loksabha election banner

तमौली गाव जनपद मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। कुछ वर्ष पहले यहां मंडलीय स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद गांव के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं था लेकिन उनकी इस खुशी पर ग्रहण लग गया और छह साल बाद भी प्रस्तावित फाइल का पता ही नहीं चला। तमौली गाव में स्वास्थ्य केंद्र के अलावा नजदीक पल्हनी ब्लाक मुख्यालय है। ग्राम प्रधान रामलखन यादव ने कहा कि यह खबर मीडिया वालों के चलते मिली है। प्रधान ने बताया कि इससे पूर्व गाव का किसी भी येाजना में चयन नहीं हुआ था। गांव की कुल आबादी 3636 है। यादव बाहुल्य गांव होने के बावजूद, बढ़ई, हरिजन और कोहार जाति के लोग निवास करते हैं। एक घर सामान्य जाति के परिवार का है। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। विद्यालय के नाम पर गांव मे प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल है। दोनों की स्थिति ठीक है। गाव में विद्युतीकरण हुआ है। अधिकाश जगहों पर खंभे व तार लगे हुए हैं लेकिन काफी जर्जर हैं। गंाव के तीन तरफ से पिच मार्ग है। मुख्य मार्ग से चार किमी की दूरी पर गाव बसा हुआ है। गांव के राममिलन यादव ने बताया कि गाव में पानी निकास व अन्य कई समस्याएं बरकरार हैं। अब सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सपा मुखिया के गोद लिए जाने की खबर से उम्मीदों पर चार चांद लग गया है। गांव के संतोष यादव ने बताया कि गाव में हैंडपंप की जरूरत है। मानक के अनुसार हैंडपंप नहीं है। इन्द्रावती देवी ने बताया कि गंाव में अब सभी तरफ हाईमास्क लाइट की सुविधा होगीं। पूरा गांव रोशनी से चकाचौंध रहेगा। नामवर का कहना है कि गाव मे अभी कई सुविधाओं की जरूरत है। सपा मुखिया ने गाव गोद ले लिया है तो अब सभी सुविधा मिल जाएगी। कुल मिलाकर गांव में जश्न का माहौल है। शुक्रवार की शाम गांववासियों ने जुटकर एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और सपा मुखिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.