बिलरियागंज में जगह-जगह लगा है कूड़े का ढेर
बिलरियागंज (आजमगढ़) : नगर पंचायत बिलरियागंज में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। बजबजाती नालियों से उठ रही
बिलरियागंज (आजमगढ़) : नगर पंचायत बिलरियागंज में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। बजबजाती नालियों से उठ रही बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कभी कभार ही कड़ा उठाते हैं। हालत यह है कि जगह-जगह नालियां व कूड़े से लोगों का स्वागत होता है।
नगर पंचायत बिलरियागंज मुस्लिम बाहुल्य इलाका हैं। नगर पंचायत में कुल बारह वार्ड हैं। नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कभी कभार ही कूड़ा उठाते हैं। इस वजह से जगह-जगह कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। बुधवार को महराजगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कूड़ा लोगों का स्वागत कर रहा था। जीयनपुर रोड पर थाने के सामने कूड़े का अंबार लगा है। थाने के बाहर बजबजाती नालियों से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदगी व कूड़ा कचरे से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रात में तो छोड़िए दिन में भी मच्छर लोगों के खून चूस लेते हैं। नगर पंचायत की तरफ से अभी तक कोई दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया है। इसकी वजह से कस्बेवासियों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के तमाम मुस्लिम बंधु नमाज आदि पढ़ते हैं। जगह-जगह गंदगी की वजह से सभी का रहना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत सरकार के स्वच्छता अभियान की बग्घियां उड़ा रहा है।