नवागत मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला
आजमगढ़ : नवागत मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम् ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने म
आजमगढ़ : नवागत मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम् ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शासन की मंशा के अनुरुप विकास कार्य किए जाएं।
श्री सुंदरम ने कहा कि यहां के विकास योजना से जुड़े सभी कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किए जा रहे कार्यो की सघन समीक्षा की जाएगी तथा इन्हें समय से पूरा कराने हेतु कारगर उपाय किए जाएंगे। विकास कार्यक्रमों में गुणवत्ता व सम्बद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों, प्रेस प्रतिनिधियों का सहयोग जरूर है। अंत में उन्होंने मंडलवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। बता दें कि श्री सुंदरम 1997 बैच के आइएएस अधिकारी है। वह मूल रूप से तमिलनाडू के रहने वाले हैं। इसके पूर्व वह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उ.प्र. शासन के सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा मंडलायुक्त झांसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, महोबा, हरदोई, बुलंदशहर एवं औरैया के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा संयुक्त प्रबंध निदेशक उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम, विशेष सचिव उ.प्र. शासन कृषि व चिकित्सा शिक्षा, उप सचिव भारत सरकार, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर, देवबंद (सहारनपुर) एवं रूढ़की (हरिद्वार) के उपजिलाधिकारी रह चुके है।