रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आजमगढ़ : दीपावली को रहेगी छुट्टी। पढ़ने वाले बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल। ऐसे में बच्चों ने एक दिन पह
आजमगढ़ : दीपावली को रहेगी छुट्टी। पढ़ने वाले बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल। ऐसे में बच्चों ने एक दिन पहले स्कूलों में मनाई दीपावली की खुशियां। कहीं रंगोली तो कहीं बधाई कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद में रंगोली व टेराकोटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी सदनों का अवलोकन करते हुए प्रधानाध्यापक संत कुमार श्रीवास्तव व कोआर्डिनेटर दुर्गेश मिश्रा ने प्रथम स्थान रसकिन सदन, द्वितीय स्थान टेनीसन सदन व तृतीय स्थान असटर सदन व चतुर्थ स्थान शेक्सपीयर को दिया। टेराकोटा प्रतियोगिता में गणेश जी की सुन्दर व आकर्षक प्रतिमा बनाने के लिए कक्षा 4 के विशाल सरोज को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अमित अस्थाना, एसएन सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, श्रीमती माया शुक्ला, प्रियंका सिंह, प्रेमचन्द्र व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर बरडीहा अमिलो स्थित लरनर्स एकेडमी में दीप प्रज्ज्वलन एवं हस्तनिर्मित बधाई कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एकेडमी के कक्षा एक से पाच के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
लरनर्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने बुधवार को दीपावली पर्व के मद्देनजर एक-दूसरे को हस्तनिर्मित बधाई कार्ड बनाकर 'हैप्पी दीपावली' की कामना व्यक्त की। इसके अलावा रंगोली कार्यक्रम के तहत दीपों की सजावट तथा दीप प्रज्जवलित कर दीपावली का आनंद लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि छात्रों में सभी प्रतिभाएं छिपी होती है।
कार्यक्रम में कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में मुख्य रूप से निखिल, आयुष, अंजली, मुहम्मद जाहिद, मीना, दीक्षा, अंशिका, ऋषभ आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
बच्चों को कला सिखाने का कौशल प्रदान करने में प्रधानाचार्य संजय सिंह, आशुतोष, मरियम, जोहरा, अफीफा, शोभा, सकीना, सुनीता, मधु सिंह रहीं।