न्यायिक अधिकारी बने सुधांशु
आजमगढ़ : नगर के राहुल नगर मड़या निवासी सुधांशु शेखर उपाध्याय का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक
आजमगढ़ : नगर के राहुल नगर मड़या निवासी सुधांशु शेखर उपाध्याय का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा (पीसीएस 'जे') 2013 में हुआ है। मंगलवार को आए परिणाम के बाद इनकी इस सफलता से परिवारीजनों और शुभचिंतकों की दीपावली की खुशियां दूनी हो गई हैं।
मूल रूप से जहांगीरगंज अंबेडकर नगर जनपद निवासी सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता जीपी उपाध्याय के पुत्र सुधांशु उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने के साथ पीसीएस जे की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता और मां डा. सुमन उपाध्याय व भाई को दिया।
श्रेया को भी मिली सफलता
आजमगढ़ : नगर के आराजीबाग स्थित श्रेया भार्गव ने उत्तर प्रदेश सिविल जज (पीसीएस जे) 2013 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। श्रेया भार्गव ने दिल्ली से सिविल जज की तैयारी और प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित किया। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां कुसुम भार्गव, अपने मामा एवं मार्गदर्शक कमल सिंह भार्गव और पूरे परिवार को दिया है।