सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
आजमगढ़ : जनपद न्यायालय के हाल आफ जस्टिस में बुधवार को जनपद न्यायाधीश केएम लाल की अध्यक्षता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की तरफ से सेवानिवृत्त हो चुके पंद्रह कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी जनार्दन सिंह, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण यादव, सूर्यबली राम, चंदर राम, शंकर राम, छविनाथ यादव, जुगल किशोर गोंड, रामआसरे, लालचंद राम, पारसनाथ यादव, पतिराम, रामअधार, दशरथ राम, रामप्यारे यादव शामिल थे। जनपद न्यायाधीश, अधिकारीगण, बार के अध्यक्ष व मंत्री, डीजीसी सिविल व क्रिमिनल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, केंद्रीय नाजिर, सहायक नाजिर व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण किया। अध्यक्ष राम उदय सिंह, मंत्री रंजय कुमार राय एवं उपाध्यक्ष शिवाकांत यादव ने अंगवस्त्रम् भेंट किया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अंगवस्त्रम व रामायण भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश अस्थाना, मंत्री प्रमोद सिंह, शंभूनाथ राय, कमलेश यादव, मानवेन्द्र कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव ने विचार रखे। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि इन लोगों की सेवाकाल शालीनता, कर्मठता और कृतज्ञता से समाप्त हुआ।