दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारा
आजमगढ़ : पति को परमेश्वर मान जिस हरितालिका तीज पर्व का व्रत धारण कर सुहागन पति के दीर्घायु की ईश्वर से कामना करती है, उसी पति ने इस पर्व से पूर्व पत्नी को दहेज के लिए जला कर मार डाला। घटना पर पर्दा डालने के लिए ससुराल वालों ने उसे अस्पताल तक तो पहुंचाया लेकिन मामले को निपटाने का हर संभव प्रयास किया।
बुधवार की देर शाम कोलकाता से घर पहुंचे मृतका गुड़िया के पिता शकर गुप्ता व उसकी मा के आसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को मृतका के चाचा विनोद कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले गुड़िया को शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे। समाज व लोक लाज के भय से हम सभी ससुराल पक्ष की हर इच्छा अपने सामर्थ्य के अनुसार पूरी करते रहे लेकिन उनका जी नहीं भरा। दहेज में बाइक की माग ससुराल वालों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए समय मागा गया लेकिन दहेज दानवों ने भतीजी को जलाकर मार डाला। मृतका के चाचा विनोद कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति ऋ षि गुप्ता, देवर आशीष गुप्ता, नरायण गुप्ता, व बुआ गीता गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों के अनुसार गुड़िया शाम करीब चार बजे स्टोव पर भोजन बनाते समय झुलसी थी लेकिन यह सत्य से परे है कारण कि अपराह्न चार बजे भोजन बनने का समय नहीं है और ना ही घर में भोजन बनाने के लिए स्टोव का प्रयोग होता था। ऐसे में ससुराल वालों ने गुड़िया को जलाने के बाद बचने के लिए तमाम उपाय लगाए।