Move to Jagran APP

गृहकलह से त्रस्त महिला ने खुद को लगाई आग, भर्ती

संवाद सूत्र, अछल्दा : स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने क

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
गृहकलह से त्रस्त महिला ने  खुद को लगाई आग, भर्ती
गृहकलह से त्रस्त महिला ने खुद को लगाई आग, भर्ती

संवाद सूत्र, अछल्दा : स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी से नाजुक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

महाराजपुर निवासी सत्यवीर ¨सह की पत्नी मीरा देवी का गुरुवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मीरा ने परेशान होकर घर के कमरे में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। उससे उसे परिजनों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बताया गया मीरा की पहली शादी महाराजपुर निवासी चंद्रशेखर के साथ ही थी। उससे दो पुत्रियां हैं। उसका मायका क्षेत्र के गांव तहराजपुर में है। 2007 में पहले पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह सहापुर निवासी सत्यवीर के संपर्क में आ गई और बाद में उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद सत्यवीर भी महाराजपुर में रहने लगा। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दो दिन पूर्व ही घर आया था। सूचना पर मीरा का भाई लाल ¨सह सीएचसी पहुंच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। एसआई विष्णु गौतम ने बताया कि सूचना पर वह सीएचसी गए थे। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.