चेहरे पर नहीं दिखा कुर्सी जाने का गम
जागरण संवाददाता, औरैया : रोज की तरह आज कुर्ता पायजामा नहीं बल्कि जींस और शर्ट। चेहरे पर कुर्सी जाने
जागरण संवाददाता, औरैया : रोज की तरह आज कुर्ता पायजामा नहीं बल्कि जींस और शर्ट। चेहरे पर कुर्सी जाने का गम नहीं बल्कि एक अजीब सी मुस्कान थी। कार से उतर कर लोगों से मिलते हुए और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जाते समय उनका अंदाज बदला बदला नजर आया। एक पल के लिए भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि सादगी से भरा यह व्यक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष की हैसियत से अंतिम बार बैठक में जा रहा है। हम बात कर रहे हैं अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजवीर यादव की।
राजवीर यादव कुल 17 महीने 2 दिन के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। शुक्रवार को हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया और मुस्कराते हुए अंदर चले गये। प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी वह जब बाहर आये तो चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। बोले यह तो राजनीति का हिस्सा है। ज्यादा कुछ बोलने से बचते जरूर रहे, लेकिन समय-समय की बात है कह कर कार में बैठ गये। कार्यकर्ताओं के चेहरे भले ही मायूस थे, लेकिन राजवीर यादव अपने चेहरे पर गम नहीं आने दिया। उनके जाने के बाद लोग बोले आज राजवीर बदले बदले नजर आ रहे थे।
पार्टी तय करेगी उम्मीदवार
शुक्रवार को आए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में कुल 16 लोगों ने भाग लिया। लेकिन अविश्वास के पक्ष में वोट सिर्फ 15 लोगों ने ही डाले। इनमें से एक वोट खराब हो गया। इस कारण 14 वोटों के साथ अविश्वास आया। इस दौरान मौजूद रहने वालों में दीपू ¨सह, मंजू ¨सह सेंगर, महेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार पाल, शरद ¨सह राना, उमा देवी, शिव ¨सह, नीलम, रेखारानी, रमाकांती, सुशीला देवी, विश्वजीत, पुष्पेंद्र कुमार कठेरिया व पुच्चीलाल सहित कुल 15 लोग रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजवीर यादव ने भी भाग लिया। भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मंजू ¨सह ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेता जो फैसला लेंगे। उसी के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार तय होगा। भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दीपू ¨सह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पास कराने वाले सभी सदस्यों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी का फैसला ही सर्व मान्य होगा।