Move to Jagran APP

मानसून में देरी से बढ़ा गर्मी का कहर

जागरण संवाददाता, औरैया : मानसून आने में हो रही देरी जनपदवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:00 AM (IST)
मानसून में देरी से बढ़ा गर्मी का कहर
मानसून में देरी से बढ़ा गर्मी का कहर

जागरण संवाददाता, औरैया :

loksabha election banner

मानसून आने में हो रही देरी जनपदवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बारिश न होने से लगातार भीषण गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं। पूर्व में मौसम विभाग ने 13 जून से मानसूनी बारिश की संभावना जताई थी। बाद में इस तिथि में परिवर्तन हो गया। अब मौसम विभाग ने महीने के अंत में बारिश की संभावना व्यक्त की है। तब तक हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सुबह हल्के बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर होने से पहले ही बादल छट गए और तेज धूप निकल आई। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी।

गुरुवार को जनपद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा का बेग 14 किमी प्रति घंटा व आ‌र्द्रता 23 फीसद रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री था। बुधवार रात 12 बजे हल्की फुल्की बूंदाबांदी व हवा चलने से अगले दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन इससे जनपदवासियों को गर्मी में राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूर्व में मौसम विभाग ने 13 व 14 जून को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इसके बाद तिथि बदलकर 17 व 18 जून हो गई। पुन: तिथि में परिवर्तन हुआ व विभाग ने 21 से 26 जून तक 138 एमएम बारिश की संभावना जताई। अब इस तिथि में फिर से बदलाव हुआ है। 26 से 30 जून तक 86 एमएम बारिश की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिक व्यक्त कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि अभी बिहार में भी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। बंगाल में भारी बारिश हुई है। पूर्व में 17 जून को मानसून लखनऊ पहुंचने की संभावना थी। लेकिन अब 26 जून तक मानसून जनपद में दस्तक देगा और इसके बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। महीने के अंत तक लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.