वसूली पर ध्यान, बिजली दुरुस्त रखने का नहीं इंतजाम
जागरण संवादाता, औरैया : वित्तीय वर्ष 2016-17 समाप्त होने को है। इसलिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्
जागरण संवादाता, औरैया : वित्तीय वर्ष 2016-17 समाप्त होने को है। इसलिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्युत निगम ने जनपद में चे¨कग अभियान चलाकर बकाया वसूली का कार्य तेज कर दिया है। दूसरी ओर मार्च के महीने में ही तापमान 36 डिग्री पर पहुंच चुका है। इसके चलते अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों के पसीना छूटने लगा है।
वित्तीय वर्ष के अंतिम माह समाप्त होने में कुछ दिन शेष रह गए हैं। इसलिए विद्युत निगम के उच्चाधिकारियोने जनपद स्तरीय अधिकारियों को चे¨कग अभियान में तेजी लाकर बकाया वसूली कराने का निर्देश दिया है। इसके चलते रोजाना चे¨कग अभियान चलाकर बकाया राजस्व की वसूली की जा रही है। साथ ही बकाएदारों के कनेक्शन काटने व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान इस समय सिर्फ बकाया वसूली पर है। इसके चलते जनपद की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित कटौती, फाल्ट व अभियान के दौरान उपकेंद्रों पर शट डाउन लेने के चलते दिन के समय अक्सर बिजली गायब रहती है। भरथना में ओवरलो¨डग की समस्या से निपटने को वहां स्थित उपकेंद्र पर 100 के स्थान पर 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। 31 मार्च तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके चलते शहर के औरैया प्रथम, द्वितीय दोनों उपकेंद्रों को 132केवी असेनी विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। इन दोनों उपकेंद्रों को इस समय 132केवी देवकली विद्युत उपकेंद्र से बिजली नहीं मिल रही है। असेनी विद्युत उपकेंद्र पहले से ही ओवरलोड है। ऐसे में इस समय बिजली कटौती से लोगों का गर्मी के चलते पसीना छूटने लगा है। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि गर्मी की शुरुआत में ही कटौती का यह आलम है तो मई, जून में क्या होगा। अधिशासी अभियंता र¨वद्र बाबू चौधरी का कहना है कि लोगों को इस समय पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है। बार-बार कटौती का आरोप गलत है। थोड़ी बहुत समस्या जरूर है। इसके कई कारण हैं, लेकिन जल्द ही इसका निदान करा दिया जाएगा।